फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनिंग के दौरान दरोगा ने की ऐसी करतूत, एसएसपी ने किया निलंबित, नौकरी पर भी खतरा

Tue, 10 Dec 2024 07:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाने में प्रशिक्षु दरोगा की वर्दी पर घूसखोरी का दाग लगा है। दरोगा ने घूस लेकर उस मामले में चार्जशीट लगा दी, जिसमें समझौता हो चुका था। शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाने में प्रशिक्षु दरोगा नितिन कुमार ने दंपती के विवाद में समझौता होने के बाद भी चार्जशीट लगा दी। इसके बदले में घूस लेने का आरोप भी है। शिकायत पर जांच के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


दरोगा नितिन को नए कानून के तहत एक महिला की ओर से उसके पति के खिलाफ कराई गई रिपोर्ट की विवेचना मिली थी। आरोप है कि दरोगा ने पति व पत्नी दोनों को ही हड़काकर घूस ली। इस दौरान दंपती ने परिवार के कुछ लोगों के बीच बैठकर समझौता कर लिया। महिला की ओर से समझौते की प्रति विवेचक को देकर मामले को निस्तारित करने की मांग की।

विज्ञापन

दंपती ने एसएसपी से की थी शिकायत 
बताते हैं कि दरोगा इस मामले में और रकम ऐंठने के मूड में था। बात न बनती देखकर उसने महिला की ओर से दर्ज मामले में आरोपी पति पर चार्जशीट लगा दी। इसकी जानकारी पर दंपती ने एसएसपी से शिकायत की। उन्हें दरोगा की ओर से घूस मांगने और देने संबंधी साक्ष्य सौंपे। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। प्रशिक्षण के दौरान इस तरह के मामले में कार्रवाई होने से दरोगा की नौकरी भी संकट में आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें