फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, ग्राम प्रधान बुआ और भतीजे की मौत, मचा कोहराम

Thu, 03 Jun 2021 06:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

खुटार गोला मार्ग पर मैलानी थाना इलाके के संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव छत्तीपुर के पास बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला ग्राम प्रधान और उनके भतीजे की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के गोला-खुटार रोड पर डंपर और बाइक की टक्कर में बुझिया की ग्राम प्रधान और उनके भतीजे की कुचलकर मौत हो गई। बुझिया गांव की प्रधान विद्यादेवी (41) अपने भाई गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र आशुतोष वर्मा (26) के साथ बाइक से दवा लेने गोला जा रही थीं। 

खुटार गोला मार्ग पर मैलानी थाना इलाके के संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव छत्तीपुर के पास बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम लालपुर निवासी सोनू ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक डंपर के अगले पहिये के नीचे फंस गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी संसारपुर सतीशचंद यादव ने दोनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डंपर पुलिस के कब्जे में है। 
विज्ञापन

आशुतोष के पास से मिले मोबाइल से परिवार के लोगों को सूचना दी गई तो दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। विद्या देवी की मौत से पति धनेश कुमार, पुत्री प्रिया, आस्था और पुत्र जय कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। 

आशुतोष की मौत से पिता प्रमोद कुमार, मां अर्चना देवी, भाई आयुष का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें