फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर्थ पोर्टल ठप रहने से एक घंटे तक नहीं हुए प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही सीट लॉक की प्रक्रिया में पोर्टल की खामियां मुसीबत बनी हुई हैं। सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच पोर्टल क्रैश होने से एक भी सीट लॉक नहीं हो पाई। विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाने के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हैं। तकनीकी समस्याओं के कारण केवल 2400 सीटें ही लॉक हो पाई हैं। विद्यार्थियों को सीट लॉक कराने के लिए घंटों कॉलेज में इंतजार करना पड़ रहा है।

सोमवार को समर्थ पोर्टल क्रैश होने के दौरान विद्यार्थियों की आईडी 15-16 बार खुद ही लॉग आउट हो गई। एक छात्र ने बताया कि एक घंटे से बैठे हैं, लेकिन साइट चल ही नहीं रही। जैसे ही हम अपनी जानकारी भरते हैं, लॉग आउट हो जाता है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने दी जानकारी

तकनीकी समस्याओं की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल रुविवि और दिल्ली स्थित समर्थ सेंटर को सूचित किया। करीब 1:30 बजे पोर्टल में कुछ सुधार हुआ, जिसके बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी। तब तक कई विद्यार्थी हताश होकर लौट चुके थे। संवाद

परास्नातक में भी प्रवेश शुरू
बरेली कॉलेज में सोमवार से परास्नातक में भी प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। अभी संस्कृत व दर्शनशास्त्र पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार शाम को ड्राइंग और पेंटिंग व भूगोल की वरीयता सूची भी जारी कर दी गई।



विद्यार्थी 19 तक कराएं सीट लॉक प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से 19 अगस्त तक अनिवार्य रूप से सीट लॉक करने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा है। स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद सीट लॉक न कराने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश अपने आप रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें