फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त के डर से चल पड़ा 10 लाख का कंडम ट्यूबवेल

Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
नगर आयुक्त के डर से चल पड़ा 10 लाख का कंडम ट्यूबवेल - फोटो : नगर आयुक्त के डर से चल पड़ा 10 लाख का कंडम ट्यूबवेल
विज्ञापन
नगर निगम का चौपट राज पिछले तीन सालों में और चौपट हो गया। अब इस मामले को ही देखें। ईदगाह बाकरगंज में पिछले साल एक ट्यूबवेल लगाया गया। कुछ दिन में ही यह खराब हो गया। इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो उनको इसकी जानकारी हुई। उन्होंने जलकल अधिकारियों और ठेेकेदार से रिकवरी के लिए कहा तो डर के एक रात में ही पूरा काम कर दिया गया। पूरी रिकार्डिंग करके नगर आयुक्त को भेजी गई। 
विज्ञापन

ईदगाह बाकरगंज में पिछले साल दस लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगवाया गया। कुछ दिन चला और खराब हो गया। इलाके के लोगाें ने खूब शिकायतें की, लेकिन न तो अधिकारियों ने सुनी और न ही विभाग ने। थक हारकर इलाके के लोग भी शांत हो गए। शुक्रवार को नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ईद और जुमा की नमाज की तैयारियों को लेकर बाकरगंज ईदगाह पहुंचे। इलाके के लोगाें ने उनसे ट्यूबवेल खराब होने की जानकारी दी। पता चला कि दस लाख रुपये से बने ट्यूबवेल को कुछ दिन ही उपयोग किया जा सका है, उसके बाद से यह खराब पड़ा है। उन्होंने तुरंत जलकल के जेई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और रिकवरी के आदेश जारी करने के लिए कहा। इसके बाद उसी रात ठेकेदार और जेई ने मिलकर ट्यूबवेल ठीक करवा दिया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग करवाई गई और भेजी गई। अब यहां पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। जलकल महाप्रबंधक बलराम सिंह का कहना है कि ट्यूबवेल साढ़े चार लाख रुपये का है। इलाके के लोगों ने ही शरारत से इसे खराब कर दिया था। 
10 लाख रुपये की लागत से बने ट्यूबवेल को कुछ ही दिन चलाया गया। पिछले एक साल से यह खराब पड़ा था। जानकारी हुई तो जेई और ठेकेदार से रिकवरी के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होंने रात भर काम कराकर ट्यूबवेल ठीक करवा दिया है।  - आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें