फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चरित्र शंका में पत्नी को फरसे से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर खमरिया में एक युवक ने चरित्र शंका में पत्नी को फरसे से काट डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


अंगदपुर खमरिया निवासी रमेश चंद्र मंगलवार रात अपने घर पर था। पड़ोसियों के मुताबिक वह पत्नी राजेश्वरी देवी (35) से झगड़ा कर रहा था। शाम साढ़े सात बजे उसने फरसा उठाकर राजेश्वरी पर कई प्रहार कर दिए। इससे राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग व ग्रामीण आ गए। राजेश्वरी का रक्तरंजित शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रमेश को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी उत्तरी को बताया कि रमेश पत्नी पर शक करता था। पत्नी के मायके पक्ष से जुड़े रिश्तेदार का नाम लेकर उसे ताने देता था। वह राजेश्वरी के साथ अक्सर मारपीट करता था। महिला की पांच बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी अपराजिता 12 वर्ष की है। सभी बच्चियों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि चरित्र शंका में युवक ने पत्नी की हत्या की है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें