फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑक्सीजन सिलिंडर के रखरखाव में गड़बड़ी कुमार एजेंसी से खरीद-बिक्री प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर का कारोबार मानकों पर खरा नहीं है। इसकी पुष्टि एक बार फिर बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षकों के निरीक्षण में हो गई। चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की गई जांच के दौरान मानक पूरे न मिलने पर सभी को नोटिस दिया गया है। महेशपुर अटरिया में कुमार एजेंसी पर हाल सबसे बुरा मिलने पर यहां खरीद-बिक्री प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि कुमार एजेंसी पर मिले सिलिंडरों में पहचान नहीं हो पा रही थी कि कौन से सिलिंडर मेडिकल ऑक्सीजन वाले हैं और कौन से इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन के। प्राप्त बिल भी प्रारंभिक जांच में संतोषजनक नहीं पाए गए।
कुमार एजेंसी के मालिक से मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद-बिक्री का विस्तृत रूप से विवरण तलब किया गया है। कई बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार की कार्रवाई पूर्व में ठिरिया निजावत खां कस्बे के टीपीनगर में शफीक खां उर्फ बब्लू की दुकान में 31 सिलिंडर बरामद होने और मेडिकल ऑक्सीजन की जगह जरूरतमंदों को इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन की सप्लाई देने के क्रम में हुई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा, अनामिका अंकुर जैन और राजेश कुमार ने जिले में संचालित तीन अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की। बंडिया परसाखेड़ा की अशोका गैसेस, परा तासपुर की लाइफ लाइन गैसेस और जौहरपुर सीबीगंज की अमृत गैसेस पर भी खामियां मिली हैं। सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें