फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवोल्टेज से डीटीटी के सेंसर फुंके, ड्राइविंग टेस्ट का काम ठप

Sun, 16 Jun 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाई वोल्टेज के कारण परसाखेड़ा स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक (डीटीटी) के उपकरण फुंकने से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले लिए जाने वाले टेस्ट का काम ठप हो गया है। शनिवार को काफी संख्या में आवेदकों को बिना टेस्ट के मासूस लौटना पड़ा। सिस्टम को फिर से दुरुस्त करने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग का परसाखेड़ा में डीटीटी है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को पहले यहां सेंसर युक्त कंप्यूटराइज ट्रैक पर टेस्ट देना होता है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक हाईवोल्टेज आने के कारण ट्रैक पर लगे सेंसर, कंप्यूटर के सीपीयू समेत अन्य उपकरण जल गए। इससे ट्रैक ठप हो गया। शनिवार को काम पूरी तरह बंद रहा। आरआई टेक्निकल एमपी सिंह ने बताया हाईवोल्टेज आने के कारण ट्रैक को काफी नुकसान हुआ है। कई उपकरण फुंकने से ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया बंद कर दी गई है। फिलहाल सिर्फ दोपहिया वाहन के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वालों का टेस्ट लिया जा रहा है। ट्रैक ठीक होने में तीन से चार दिन का समय लगेगा, जिससे टेस्ट देने की प्रकिया बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें