फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाली को लेकर विवाद, पुलिस से की अभद्रता, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नाली के पानी के निकास को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के साथ दबंगों को अभद्रता करना भारी पड़ गया। देवरिया चौकी से पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी हरिशंकर व ओमवीर कश्यप के बीच नाली के पानी निकालने को लेकर शुक्रवार रात 10 बजे विवाद हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार हरिशंकर के घर का पानी कई वर्षों से नाली में जा रहा था, जिसे ओमवीर पक्ष रोक रहा था। डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, जिस पर वहां मौजूद लोग गुस्सा गए। पुलिस को गाली देते हुए अभद्रता की। भीड़ से अपने आप को घिरता देख पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। तभी देवरिया चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाकी लोग मौके से फरार हो गए। डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें