फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूखी टोंटियां बढ़ा रहीं बाशिंदों की प्यास, हाईमास्ट लाइटें बांट रहीं अनदेखी का अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-नौ में पानी टंकी और नलकूप दोनों हैं, लेकिन अब तक जलापूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि जब से घर बनवाए, हाईमास्ट लाइटों को जलते और टंकी से जलापूर्ति होते नहीं देखा। मुख्य अभियंता इससे बेखबर दिखे। उन्होंने एक बार फिर सेक्टर-नौ में जलापूर्ति होने का दावा किया। जेई को कॉल कर पूछा, फिर कहा कि अब वह खुद मौके पर जाकर देखेंगे।
विज्ञापन

इधर, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीए ने वहां साफ-सफाई के लिए 30 मजदूर भेजे। ये मजदूर वहां पार्क के लिए छोड़ी गई जगह पर जंगल-झाड़ियों को काटते रहे। कुछ रास्तों से भी झाड़ियां साफ की गई हैं, पर रोशनी-पानी आदि के इंतजाम नहीं किए गए। यहां की मोहिनी, पूजा उपाध्याय, कंचन, अतुल कुमार, अवधेश कुमार सिंह ने कॉलोनी में सफाई होते देख अमर उजाला का आभार जताया।
लोगों ने कहा- वह लोग बीडीए कार्यालय भी गए थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने उनकी समस्या को सार्वजनिक किया तो कम से कम यहां सफाई शुरू हो गई है। बताया कि जबसे वह सेक्टर-नौ में घर बनाकर रह रहे हैं, तब से अव्यवस्थाएं हावी हैं। नलकूप के पास लोहे के खंभे से खुले तार नीचे तक लटक रहे हैं। वहां बच्चे खेलते रहते हैं, इसलिए उनके लिए यह तार कभी भी घातक हो सकते हैं। नलकूप नहीं चल रहा है तो कम से कम बीडीए इन तारों को ही दुरुस्त करा दे।
विज्ञापन


मेरे मकान का नंबर ही बदल दिया
सेक्टर-नौ की पूजा उपाध्याय ने बताया कि बीडीए वालों ने उनके मकान का नंबर बदल दिया है। उनके मकान का नंबर सी-24सी है, पर रजिस्ट्री में सी-24एफ कर दिया है। पति बाहर रहकर जॉब करते हैं। मकान नंबर को सही कराने के लिए वह कई बार बीडीए दफ्तर जा चुकी हैं, लेकिन काम नहीं हो पाया। संवाद

जेई बता रहा है कि सेक्टर-नौ में जलापूर्ति हो रही है। यदि नहीं हो रही है तो मैं खुद मौके पर जाऊंगा। जो भी समस्या होगी, उसे निस्तारित करेंगे। - एपीएन सिंह, मुख्य अभियंता बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें