फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर नशे में निकाली खुन्नस, दो लोगों की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के संजय नगर और सुभाष नगर थाने के इटौआ सुखदेवपुर में होली पर विवाद के दौरान दो लोगों की पीटकर हत्या कर दी गई। संजय नगर में झगड़े के दौरान पेंट उतारकर अश्लीलता करने का विरोध करने पर पेंटर 20 वर्षीय गोलू श्रीवास्तव को ईंट से कूचकर और पीटकर मार दिया गया। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं इटौआ सुखदेवपुर के निवासी 35 वर्षीय सूरजपाल की नाली के पुराने विवाद में ईंट और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

-
पैंट उतारकर अश्लीलता कर रहा था नशेड़ी, विरोध पर पेंटर को मार डाला

बरेली। संजय नगर गुसाईं गौंटिया निवासी 20 वर्षीय गोलू पुत्र राजू श्रीवास्तव पेंटर का काम करता था। गोलू के पिता राजू कोरी ने बताया कि वह मूल रूप से पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के निवासी हैं। परिवार समेत गुसाईं गौंटिया में रहते हैं। सोमवार सुबह मोहल्ले में होली दहन होना था। गोलू उर्फ गुल्लू पूजा का सामान लेकर होली की तरफ जा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक टिंकू कोरी नशे की हालत में सड़क पर झगड़ा कर रहा था। टिंकू ने अपनी पैंट उतारकर अश्लीलता की तो गोलू ने उसका विरोध किया। तब टिंकू ने अपने साथियों के संग उस पर ईंट, पत्थर व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एक ईंट गोलू के सीने में लगी और वह गिर पड़ा। हमलावरों ने गोलू के गुप्तांगों पर भी प्रहार किया। जानकारी पर परिवार के लोग गोलू को अस्पताल लेकर गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। राजू कोरी ने बेटे की हत्या के मामले में टिंकू कोरी निवासी गोपाल नगर, अवधेश प्रजापति व आकाश निवासी दुर्गा नगर और विशाल निवासी गुसाईं गौंटिया समेत दो अन्य पर रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
-
नाली विवाद की पुरानी रंजिश में कर दी पीटकर हत्या

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव इटौआ सुखदेवपुर निवासी सूरजपाल (35) की भी होली के दिन हत्या कर दी गई। सूरजपाल के बड़े भाई शिवराज ने बताया कि सोमवार को होली खेलते समय पड़ोसी लखपत सिंह नशे की हालत में सूरजपाल से झगड़ा करने लगा। नाली के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर उसने कटाक्ष किया और फिर अपने साथी धर्मेंद्र और दिनेश के साथ सूरजपाल पर ईंट, तलवार और फरसे से हमला कर दिया। सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लोग उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। शिवराज की तहरीर पर लखपत सिंह समेत तीनों हमलावरों पर पहले हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश राय ने बताया कि नशे की हालत में विवाद बढ़ने पर हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
- होली पर जिले में छिटपुट विवाद हुए। दो मामलों में हमले में घायल लोगों की मौत हो गई। संबंधित थानों में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें