फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अश्लील कमेंट से भड़का गुस्सा... किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो बनाया; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट इलाके में शराब के नशे में दोस्तों ने किशोर को पीटा और निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया। यह वीडियो पुणे में रहने वाले दोस्त को भेज दिया। उसने इस वीडियो को वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट इलाके में नए साल का जश्न मनाने निकले लड़कों ने नशे में अपने ही किशोर साथी की जमकर पिटाई कर दी। उसे सुनसान जगह ले गए। वहां निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया। इसी वीडियो को पुणे निवासी दोस्त ने वायरल कर दिया। पुलिस की जांच में मामला एक दोस्त की सिपाही बहन पर किए कमेंट से जुड़ा निकला है। हालांकि कैंट थाने में पीड़ित किशोर की मां ने पुरानी रंजिश में अगवा कर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोर के साथ कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार से मिली उसकी मां ने तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर की रात उनका सोलह वर्षीय बेटा खाना खाकर घर के बाहर खड़ा था। बस्ती के ही मुकुल यादव, सुभाष यादव उर्फ एडी, सुल्तान, आयुष और बासु आए। ये लोग पुरानी रंजिश में झगड़ा करने लगे। आरोप लगाया कि ये लोग उनके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाकर रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज के पीछे ले गए। पांचों ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा।
 
बेटे को निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया और दूसरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले उनके बेटे ने इन लोगों की काफी मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माने। उसे तमंचा मुंह में डालकर गोली मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद उनके नाबालिग बेटे को सदमा लगा है, उन लोगों की बदनामी हो रही है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में साफ हुई तस्वीर...सिपाही बहन के बारे में अश्लील कमेंट से भड़का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जांच की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित किशोर पर भी दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें से एक लड़की ले जाने व दुष्कर्म का है। उसके दोस्त अलग-अलग जाति के हैं। पता लगा है कि पीड़ित ने कुछ दिन पहले अपने दोस्त को उसकी सिपाही बहन के बारे में भद्दे कमेंट लिखकर भेज दिए थे। इससे दोस्त नाराज था। वह हाल ही में महाराष्ट्र चला गया। 31 दिसंबर की रात बाकी दोस्त शराब पार्टी करने निकल गए। 

वहां नशे में आए तो पुणे निवासी दोस्त से फोन पर बात की। चर्चा है कि उसी के इशारे पर अपने साथी किशोर को निर्वस्त्र कर पिटाई की और वीडियो बनाकर पुणे में दोस्त को भेज दिया। उसने अगले दिन वीडियो वायरल कर दिया। बदनामी हुई तो स्कूल में काम करने वाली मां को पता लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दोस्त की लोकेशन पुणे में आ रही है। दो अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें