फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शराबियों का उपद्रव: नशे में धुत होकर महिलाओं से की अभद्रता, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 06 Oct 2022 09:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मंदिर कमेटी के सदस्य की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रात लगभग साढ़े नौ बजे नशे में धुत सभी आरोपियों के हाथों में अवैध हथियार थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद महिलाओं, लड़कियों और अन्य भक्तों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डीडीपुरम के नव दुर्गा मंदिर में नशे में धुत होकर घुसे युवकों ने पहले तो अवैध हथियारों से लोगों को डराने धमकाने की कोशिश की। फिर मंदिर में भजन कर रही महिलाओं-लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। मंदिर कमेटी के लोगों ने विरोध किया तो बेखौफ युवको ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना प्रेमनगर में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मंदिर कमेटी के सदस्य रजनीश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह काफी समय से मंदिर की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बिलाल, विम्मी के साथ राहुल उर्फ गुल्लु यादव दो- तीन अज्ञात साथियों के साथ मंदिर पहुंचे। नशे में धुत सभी आरोपियों के हाथों में अवैध हथियार थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद महिलाओं, लड़कियों और अन्य भक्तों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील हरकतें की।

शर्मा ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन हो नहीं माने और उनके साथ गालीगलौज के साथ हाथापाई करने पर आमादा हो गए। उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। थाना प्रेमनगर में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बोले- सट्टे का है कारोबार, कुछ नहीं करेगी पुलिस


रजनीश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता करते हुए कहा कि उनका सट्टे का बहुत बड़ा कारोबार है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देने की धमकी देते हुए चुपचाप भाग जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें