फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में डंपर चालक ने मकान तोड़ा, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शराब के नशे में चालक ने डंपर से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि परिजन शाम को अपने मकान के बाहर अलाव पर आग के सामने हाथ सेंक रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
क्षेत्र की चुनआ गांव में पूरनदेई का कहना है कि सोमवार की शाम वह अपने परिजनों के साथ दूसरे मकान में गई थी। खाना खाने के बाद सभी लोग मकान के बाहर लगे अलाव पर हाथ सेंकने लगे। इसी बीच शराब के नशे में डंपर चलाकर लाया और उनके मकान में टक्कर मार दी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही चालक ने गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी किसी दूसरे का डंपर जादोपुर के की ओर लेकर भाग रहा था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें