बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी चालक की तेजाब पीने से मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। परिवार ने धोखे में तेजाब पीने की बात बताई। चर्चा है कि काफी समय से काम न मिलने की वजह से तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय चालक नशे का आदी था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात उसने नशे की हालत में घर पर रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ब्यूरो