फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ में भेजे गए 15 हजार थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय (केशव कृपा भवन) से प्रयागराज महाकुंभ के लिए 15 हजार थैले और थालियां भेजी गईं। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत कुंभ को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए यह पहल की गई है। पर्यावरण प्रांत संयोजक शिवेंद्र ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए लोगों को अपना थैला और थाली ले जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं के सहयोग से ये थैले और थालियां एकत्र की गईं। इस बार कुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। वह भोजन में प्लास्टिक के प्लेट और गिलास का प्रयोग करेंगे। इससे बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने पूरे देश से 30 लाख थालियां व थैले एकत्र किया है। कुंभ में इसका वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर संदीप भादवा, प्रीति सिंह, रचना सक्सेना, प्रसून अग्रवाल, आलोक प्रकाश, मनोज वाजपेयी, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें