फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में धुत झोलाछाप ने थार से टेंपो को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रहे मरीज की मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से टेंपो में सवार मरीज की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने थार चला रहे झोलाछाप को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
थार कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में ग्रामीण बैंक के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक व उसमें बैठा मरीज घायल हो गए। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने थार चला रहे आरोपी झोलाछाप तौफीक अंसारी का मेडिकल परीक्षण कराया तो वह काफी नशे में पाया गया। टेंपो चालक अमन के पिता चनेहटी निवासी जगदीश प्रसाद ने कैंट थाने में शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें थार चालक पर नशे में लापरवाही से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए टेंपो में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि तौफीक फरीदपुर के गांव लौंगपुर का रहने वाला है। हादसे में टेंपो चालक अमन कुमार व टेंपो में बैठे मिर्जापुर गांव निवासी 60 वर्षीय ओमकार कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ओमकार की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो और थार को कब्जे में ले लिया है। ओमकार किसान थे और गांव इचोरी से दवाई लेकर अपने गांव मिर्जापुर जा रहे थे। 

तौफीक अंसारी के पास हैं दो लक्जरी कारें
पुलिस ने तौफीक अंसारी को पकड़ा तो उसने खुद को डॉक्टर बताकर धमकाने की कोशिश की। वह फरीदपुर के लौंगपुर गांव का निवासी है। तौफीक के पिता शौकीन अंसारी गांव में दुकान चलाकर लोगों को दवा देते थे और खुद को डॉक्टर प्रचारित करते थे। तौफीक भी खुद को डॉक्टर ही बताता है। कुछ साल पहले सीएमओ की टीम ने उसकी दुकान पर छापा मारकर सील भी लगाई थी। वह दोबारा यही काम करने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास दो लक्जरी कारें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें