बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बरेली सिटी-कासंगज सेक्शन के विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। उनके साथ मंडलीय अधिकारियों का अमला भी था। डीआरएम ने बदायूं, उझानी और सोरों शूकर क्षेत्र में पड़ने वाले एएसएम पैनल और रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने गेट मैन, प्वाइंट मैन और स्टेशन मास्टरों से भी संरक्षा नियमों के बारे में पूछा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सतेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह, मंडल सुरक्षा अधिकारी अभिताभ, मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) मोहम्मद मसूद, सहायक मंडल इंजीनियर (लाइन) सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद