बरेली। जुलाई के पहले दिन रिमझिम फुहारों के बीच माध्यमिक विद्यालय खुले। बारिश और शनिवार का दिन होने के कारण काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने सोमवार से छात्र संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल में 1,700 से अधिक विद्यार्थी हैं। बारिश और शनिवार की वजह से पहले दिन बहुत कम विद्यार्थी स्कूल आए हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत ने बताया कि पहले दिन 60-70 छात्र ही स्कूल पहुंचे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी सत्र के पहले दिन बहुत कम छात्राएं स्कूल पहुंचीं। शिक्षिका अर्चना राजपूत ने बताया कि छात्राओं की कम संख्या के चलते जल्दी छुट्टी कर दी गई थी। सोमवार यानी तीन जुलाई से जिले के सभी स्कूल खुलेंगे।