फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुलेट बाइक के साइलेंसर से निकली पटाखे की आवाज, 20 हजार रुपये जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस जब्त

Sun, 11 Jan 2026 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में परिवहन विभाग की टीमों ने रविवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चलाया। इस दौरान पांच वाहन सीज किए। बाइक बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिलने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने पांच भारी वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा 40 वाहनों का चालान भी किया गया। बुलेट बाइक में पटाखा साइलेंसर लगा मिलने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान रविवार को बहेड़ी में मुंडिया टोल प्लाजा पर पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पीटीओ ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से आ रही एक बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखा की आवाज आ रही थी। चेकिंग दल के सदस्यों ने बाइक को रोक लिया। जांच की गई तो बाइक का साइलेंसर बदला मिला, एक्सेसलेटर बढ़ाने पर इस बदले साइलेंसर से आग के गोला के साथ पटाखे की आवाज आती मिली। माप में ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानक से काफी अधिक पाई गई।

निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर बाइक चालक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर अभियान के दौरान पांच वाहनों को सीज भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें