फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चालान हो या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना... 'Hi' लिखने पर मिलेगी जानकारी, नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर

Fri, 09 May 2025 08:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

परिवहन विभाग ने एआई आधारित चैटबाट नंबर शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर परिवहन विभाग से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाएं सिर्फ हाय भेजकर मिल जाएंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्राइविंग लाइसेंस, चालान या फिर वाहन रजिस्ट्रेशन जैसे काम से संबंधित जानकारी के लिए अब आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित चैटबाट नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर परिवहन विभाग से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाएं सिर्फ हाय भेजकर मिल जाएंगी। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी।

विज्ञापन


बरेली के एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि हाल ही में परिवहन निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबाट की सुविधा शुरू की है। इससे उपभोक्ता वाहन पंजीकरण से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, फिटनेस, परमिट और नियमों के उल्लंघन पर होने वाले चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

ऐसे ले सकते हैं जानकारी 
परिवहन निगम की ओर से जारी हुए नंबर पर हाय (hi) लिखते ही सबसे पहले भाषा के चयन का ऑप्शन आएगा। इसके बाद सूचना के प्रकार का चयन उपभोक्ता को करना है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से संबंधित, चालान, परमिट, सड़क सुरक्षा, फेसलेस, यात्रा मित्र और नोटिस बोर्ड आदि की सूचनाएं शामिल होंगी। उपभोक्ता अपनी सूचना का चयन करेगा। इसके बाद पीडीएफ स्वरूप आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी ओर चैटबाट को लेकर लगातार लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि इस चैटबाट से समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में इन शिकायतों को दूर करते हुए एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि चैटबाट को अभी जनता समझ नहीं सकी है, इसलिए शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें