बरेली। इज्जतनगर इलाके में वेतन मांगने पर ईंट मारकर ड्राइवर का सिर फोड़ दिया। करमपुर चौधरी निवासी शानू ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि दो महीने पहले फुरकान लल्ला के साथ ड्राइवर की नौकरी की थी। फुरकान मुख्य ड्राइवर के रूप में कार्यरत था, जबकि वह जूनियर ड्राइवर के रूप में कार्य कर रहा था। शानू 10 मई को बकाया 14 हजार रुपये लेने फुरकान के घर गया था तभी शानू को अंदर खींच लिया। फिर फुरकान उसके भाई इस्लाम खां, गुलफाम खां, फुरकान की पत्नी सरमीन खां और रिश्तेदार अमीन ने शानू की पिटाई कर दी। सरमीन ने शानू के सिर में ईंट मार दी। जब शानू के भाई शिकायत करने गए तो उनकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। शानू के भाई ने भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।