फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सवार घायल

Sun, 19 Apr 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मृतक अजीत के रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
नवाबगंज। बरखन तिराहे पर ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। सवार घायल हो गया। गांव बरखन निवासी बाबू बख्श (50) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बाबू बख्श रविवार शाम 5:00 बजे सवारियों को लेकर बरखन की ओर जा रहे थे। बरखन तिराहे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक की जान चली गई। सवार गांव बरखन हरचंदपुर निवासी छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घायल को सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाबू की मौत की सूचना से खलील अहमद, जमील अहमद, मेहंदी हसन, नसीर अहमद, बेटा दिलशाद और पत्नी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें