फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आए ड्राइवर की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। मिर्जापुर जागीर निवासी ड्राइवर कृपाल सिंह (32) की करंट लगने से शनिवार रात मौत हो गई। परिजन समेत ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता रूम सिंह ने बताया कि कृपाल सिंह भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में ड्राइवर की नौकरी करते थे। वह ड्यूटी करके शनिवार रात 8:00 बजे घर पहुंचे। उन्होंने बाइक को बाहर खड़ा किया और घर की ओर जाने लगे। पास लगे खंभे के पास से गुजरे तो करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन उनको आनन-फानन में भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
पिता रूम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खंभे में कई दिनों से करंट आ रहा था। बारिश में हादसे की आशंका भी थी। लोग बचकर निकलते थे। इसकी शिकायत जेई और लाइनमैन से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोई बचाव कार्य नहीं कराया गया। विद्युत निगम की लापरवाही से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और कृपाल के परिजन को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, जेई अजय कुमार का कहना है कि उनको इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

एक्सईएन पवन वर्मा ने बताया कि करंट से मौत की सूचना मिलने पर जेई को मौके पर भेजा था। वहां पता लगा कि युवक घर में लगे इन्वर्टर में तकनीकी काम कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। इसकी पुष्टि वहां के ग्राम प्रशासक ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें