फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से चलाएं वाहन... घट रही दृश्यता करा सकती है हादसा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिन ढलते ही शहर के बाहर पांच मीटर दर्ज हो रही दृश्यता
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही दी थी चेतावनी, आरटीओ करेगा औचक निरीक्षण

बरेली। मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के बाद अब परिवहन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। इन दिनों पड़ रहे जबरदस्त कोहरे के कारण कम हो रही दृश्यता में वाहन सावधानी पूर्वक चलाने को कहा है। दरअसल हफ्ते भर पहले कोहरे के चलते बड़ा बाईपास पर वाहनों की जबरदस्त टक्कर से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पड़ताल में घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम और यातायात नियमों की अनदेखी सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से अलर्ट जारी करते हुए औचक निरीक्षण को भी कहा गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सर्दियों की दस्तक शुरू होते ही परिवहन विभाग ने पुलिस के सहयोग से तृतीय यातायात सप्ताह मनाया था। जिसमें ठंड में वाहन चलाते समय और कोहरे का कहर होने पर उससे बचाव के लिए सुझाव दिए थे। भारी और हल्के वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, रफ्तार धीमी रखने और वाहन का फिटनेस कराने समेत अन्य नियमों की जानकारी दी थी। बीते दिनों बड़ा बाईपास पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई थी, जिसके बाद एक-एक कर कई वाहन भिड़े और लंबा जाम लग गया था। वहीं, बड़ा बाईपास स्थित नवदिया झादा के पास भी कोहरा के चलते वाहन भिड़े और दो व्यक्तियों की मौत हो गई। परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने और कोहरे के बावजूद वाहन की गति अधिक होने से दुर्घटना की वजह मानी गई। वहीं, आए दिन वाहनों की भिडंत की जानकारी मिलने पर अब एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने कोहरे के चलते दुर्घटना से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और कोहरा अधिक होने पर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

पांच मीटर से भी कम दर्ज हो रही दृश्यता

एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह के मुताबिक, आबादी क्षेत्र के आसपास कोहरा का कहर कम है मगर शहर के बाहर निकलते ही रात आठ बजे से सुबह नौ बजे तक दृश्यता पांच मीटर से भी कम दर्ज हो रही है। वहीं, कोहरे की नमी के चलते सड़कें भी भीग जाती हैं जिससे फिसलन की आशंका है। ठंड के चलते वाहन धीरे भले ही चल रहे हों मगर रिफलेक्टर न लगाने, इंडिकेटर न चलाने से भी दुर्घटना की आशंका है। जिससे बचने के लिए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन का सुझाव दिया गया है। गंभीर हादसे भारी वाहनों की अनदेखी से ज्यादा होते हैं, इसलिए औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

कोहरा में दुर्घटना से बचाव के सुझाव

  • कोहरा होने पर धीमी गति से वाहन चलाएं।
  • बंद वाहनों के शीशे थोड़ा सा खुला रखें।
  • विंडस्क्रीन की ओर हल्का ब्लोअर चलाएं।
  • वाहन की हेडलाइट लो बीम पर रखें।
  • आगे और पीछे के इंडीकेटर चलाए रखें।
  • बंद या खुले चल रहे वाहन में गाने न सुनें।
  • आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाकर चलें
  • ओवरटेक से बचें, पार्क किए वाहन से बचें।
  • सड़क के बीच में नहीं बायीं ओर ही चलें।
  • आगे सफेद और पीछे लाल रिफ्लेक्टर लगाएं।
  • ब्लिंकर ऑन कर गति सीमा नियंत्रित ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें