फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई न होने से नालियां चोक, सड़क पर जलभराव

Tue, 09 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव तखा उर्फ सुकटिया की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भर गया है। गांव के खुशीराम, दिनेश यादव, मलखान सिंह, सत्यपाल, ओमपाल, सुभाष, मुकेश आदि ने बताया कि जगह-जगह कीचड़ होने से राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। यह हाल साफ-सफाई न होने से हुआ है। आरोप है कि गांव में सफाई नहीं की जाती है। इस कारण नालियां चोक हो गई हैं। जल निकासी न होने से सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। मुख्य मार्ग पर 15 दिन से जलभराव है। आवागमन में परेशानी हो रही है। आसपास गंदगी के कारण घरों में मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियां फैलने की आशंका है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान नत्थूलाल ने काम नहीं कराया है। इस बाबत ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। ग्राम पंचायत सचिव आकाश सागर ने बताया कि सफाईकर्मी नहीं थे। उनको बाहर से बुलाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें