फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों में भी ड्रेनेज सिस्टम फेल

विज्ञापन
बारिश के बाद जलमग्न दिखे शहर के मुख्य इलाके। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश से नगर आयुक्त के घर से कार्यालय तक भरा पानी
विज्ञापन

सिकलापुर रोड पर नाला उफनाया, रामपुर गार्डन, मलूकपुर, जसौली, कालीबाड़ी, सिकलापुर, संजयनगर, सुभाषनगर में भी जलभराव

बरेली। नगर निगम नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होने का दावा करता रहा, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश से इन दावों की हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब रामपुर गार्डन जैसे पॉश इलाके की गलियां भी तालाब बनी नजर आईं। नगर आयुक्त के घर से लेकर कार्यालय तक पानी भरा रहा। शहर के कई और इलाकों में भी हालात बाढ़ जैसे हो गए। बरेली कॉलेज से सिकलापुर रोड पर तो नाला इस कदर उफना गया कि नाले से ज्यादा पानी सड़क पर बह रहा था। नाले में एक स्कूटी भी गिर गई थी। सिटी स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन नाले से सटे मकान की दीवार ढह गई। मलूकपुर, जसौली, कालीबाड़ी, सिकलापुर, संजयनगर, सुभाषनगर आदि इलाकों में तो गलियां तालाब बन गईं। सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव से लोगों को मुश्किल हुई।

स्थान- सिटी स्टेशन रोड- जलभराव ने लगाया जाम

सिटी स्टेशन रोड के सामने सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। यहां कई गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। लोग धक्का लगाकर गाड़ियां निकालते रहे। जलभराव के चलते सिटी स्टेशन से किला तक जाम की स्थिति रही। चौपुला पुल के पार तक वाहनों की कतारें लग गईं। लोग करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे।
स्थान- रामपुर गार्डन
यहां नगर आयुक्त के आवास के बाहर जलभराव रहा। रामपुर गार्डन की कई गलियों में घुटनों तक पानी भरा रहा। यहां इंडेन कार्यालय के सामने वाली सड़क पर पानी भर जाने से मोड़ पर गड्ढे में बाइक सवार गिरते रहे, जबकि रामपुर गार्डन को स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी एरिया में लिया गया है। इसे स्मार्ट बनाने की कवायद चल रही है, लेकिन जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

स्थान- नगर निगम परिसर
नगर निगम परिसर में भी शुक्रवार को चारों ओर जलभराव दिखा। यहां नगर आयुक्त, मेयर कार्यालय के बाहर पानी भरा रहा। वहीं संयुक्त नगर आयुक्त के कार्यालय तक इतना जलभराव था कि आने-जाने की स्थिति ही नहीं थी। मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर भी जलभराव रहा।
स्थान- बांसमंडी
बांसमंडी में तो मामूली बारिश के बाद ही जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। शुक्रवार को यहां नाला चोक होने की वजह से भारी जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद तक यहां हालात सामान्य नहीं हो पाए थे।
स्थान- गांधी उद्यान-सिकलापुर रोड
गांधी उद्यान के सामने सड़क पर जलभराव की स्थिति रही। सामने के अलावा पार्क से श्यामगंज की ओर जाने वाली दोनों सड़क पानी में डूबी थीं। बरेली कॉलेज से सिकलापुर की ओर जाने वाली सड़क पर नाले का हाल बेहद खराब था। यहां बारिश का पानी नाले के उफना जाने से सड़क पर बह रहा था। एक व्यक्ति की स्कूटी भी नाले में गिर गई।
स्थान- हजियापुर
यहां नालों की सफाई ही ठीक से नहीं हुई है। सफाई के नाम पर नालों से सिर्फ ऊपरी कूड़ा निकाला गया। यहां भी हर बार जलभराव होता है। हर बार बारिश में यहां सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। अंदर की सड़कों पर बारिश के करीब चार घंटे बाद तक पानी नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

स्थान- किला रोड
किला रोड पर एक मकान की दीवार नाला निर्माण के चलते गिर गई। सिटी स्टेशन मार्ग स्थित दूल्हे मियां की मजार से टक्कर की पुलिया तक नाले का निर्माण हो रहा है। बारिश में नाला निर्माण से सटे मकानों की नींव में पानी भर गया है। इससे सहगल होटल के पास इंजीनियर मशरूफ अहमद के घर की दीवार और गेट ढह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें