फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. वसीम बरेलवी ने जिला अस्पताल को दिए 25 लाख

Sun, 25 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम जनप्रतिनिधि जहां अपनी विधायक निधि निजी स्कूलों की बाउंड्रीवाल और फर्नीचर खरीद पर खर्च कर रहे हैं, वहीं सपा के नामित एमएलसी डा. वसीम बरेलवी ने अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय को बाल रोगियों और अन्य रोगियों के बेहतर इलाज के उपकरण खरीदने के लिए दिए हैं। उनकी निधि से बच्चों के इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाएं भी खरीदी जाएंगी। 
विज्ञापन

डा. वसीम बरेलवी की ओर से मुख्य विकास अधिकारी शिवसहाय अवस्थी को पत्र मिला है। इसमें एमएलसी निधि 2016-17 में मिले 25 लाख रुपये सीएमओ बरेली को देने की बात कही गई है। इस धनराशि को महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय में बाल रोगियों को बेहतर इलाज के लिए न्यूनेटल इनटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वेंटीलेटर विद सी पेप, कार्डिक मॉनीटर और इलेक्ट्रिक क्वार्टरी पर खर्च किया जाएगा। जिला अस्पताल के बच्च वार्ड की एनआईसीयू में वेंटीलेटर की सुविधा नहीं है। इससे समय से पहले पैदा होने वाले कम वजन के बच्चों का इलाज नहीं हो पाता है। दिल के मरीजों की धड़कन को देखने के लिए कार्डिक मानीटर की सुविधा भी अस्पताल में नहीं है जिससे हृदय रोगियों को दिल का दौरा पड़ने परउनका स्टैट्स पता नहीं चल पाता है। विधायक निधि से ये उपकरण खरीदने से बच्चों और हृदय रोगियों के इलाज में आसानी होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें