फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉ. बृजेश्वर सिंह को मिला थिएटर उन्नयन अवॉर्ड, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

Wed, 14 Jun 2023 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन, नाटककार और लेखक डॉ. बृजेश्वर सिंह को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी (यूपीएसएनए) अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें थिएटर के क्षेत्र में निरंतर नवीन प्रयोगों के लिए दिया गया। 
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के डॉ. बृजेश्वर सिंह को मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने थिएटर उन्नयन अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से दिया गया है। यह अवार्ड 2020 में चयनित लोगों को दिए जा रहे हैं। उस समय कोविड के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका था।

विज्ञापन


डॉ. बृजेश्वर सिंह ने कहा कि यह अवार्ड मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे साथ दो दशकों से भी अधिक समय से थिएटर की सेवा में जुटे तमाम कलाकारों के प्रयासों को आज सम्मान दिया गया है। इससे हम सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम पहले से भी अधिक लगन और मेहनत के साथ थिएटर की सेवा में जुटेंगे। कहा कि अवार्ड समारोह में ही राज्यपाल ने रंग विनायक रंगमंडल की संगीतमयी रामलीला पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के साथ काम करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

बता दें कि डॉ. बृजेश्वर सिंह ने विंडरमेयर थिएटर ब्लैक बॉक्स की स्थापना की और 50 से अधिक नाटक लिखे हैं। देश के जाने-माने थिएटर कलाकारों को बरेली में बुलाकर 13 राष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित कराए हैं। इसके अलावा 500 से अधिक युवा कलाकारों को प्रशिक्षण दिलाने का काम किया है। उन्होंने पैलेडिन और जिंदगी जरा सी है, जैसे दो शानदार नाटक लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें