फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर डीपीएस ने बरेली को हराया

Sat, 17 Oct 2015 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल का नार्थ जोन-तीन फुटबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन छह मैच खेले गए। इसमें कल्याणपुर, रानीपुर, इंद्रानगर लखनऊ, एलडीको लखनऊ, वाराणसी का जलवा रहा। रानीपुर ने दो मैच जीते। बरेली को भी इस टीम से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का उद्घाटन  एयर ऑफिसर कमांडिंग बरेली इंदरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

फुटबॉल का रोमांच मुकाबला दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में दिखा। नार्थ जोन- तीन में शामिल 28 डीपीएस में 12 डीपीएस स्कूलाें के मैच तीन दिन खेले जाएंगे। पहले दिन छह स्कूलों के मैच हुए। रानीपुर और बरेली डीपीएस का छठा मैच रहा। रानीपुर ने बरेली को 1- 0 से हराया। पहला मैच कल्याणपुर और जानकीपुरम के बीच हुआ। कल्याणपुर के साआद हसन ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए दोनों हाफ में गोल कर 2- 0 से जीत दिलाई। दूसरे मैच में रानीपुर ने इलाहाबाद को 2-0 से हराया। रानीपुर के राहुल और जतिन ने जीत दिलाई। तीसरा मैच ग्वालियर और इंद्रानगर के बीच हुआ। इंद्रानगर ने ग्वालियर को 2-1 से हराया। चौथा मैच एलडीको लखनऊ व मुरादाबाद के बीच हुआ। लखनऊ के सूरज, रोहित, आशमन व दक्ष के गोल से मुरादाबाद को 4- 0 से हारा। पांचवां मैच में वाराणसी ने जानकीपुरम को 4- 0 से हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनी सिंह, शुभम कुशवाहा, ज्योति पटेल, सर्वेश यादव, पवन कश्यप, शोभा सदन, विनय चौधरी, विमल मिश्रा व अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें