फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीपीओ और सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों का करें निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीपीओ और सीडीपीओ निर्धारित मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं करते हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला पोषण समिति की मासिक बैठक में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही यह भी देखें कि रसोईघर और बर्तन की साफ-सफाई की व्यवस्था कैसी है।
विज्ञापन




समीक्षा में सामने आया कि जनपद में एकमात्र एनआरसी जिला अस्पताल में है। दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों के लिए मिनी एनआरसी की आवश्यकता है। बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि वर्ष 2023-24 के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। वर्ष 2024-25 के आंगनबाड़ी केंद्रों में से 24 पर काम नहीं शुरू हो पाया है। उनका काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ का भी काम करेंगी
डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बीएलओ का भी काम करेंगी। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें