फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचटी लाइन का तार टूटने से कस्बा सहित दर्जनों गांव की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। ओवरलोड से आंवला से सिरौली क्षेत्र की आपूर्ति के लिए लगी 33 केवी की बड़ी लाइन टूट गई। इससे कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बत्ती घंटों गुल रही। उमस के साथ लोगों को पेयजल की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

अफसरों ने सिरौली की स्वतंत्र लाइन से अलीगंज को जोड़ दिया है। इससे आए दिन ओवरलोड बढ़ने लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या और आए दिन तार का टूटना आम हो गया है। एक महीने से भयंकर बिजली के संकट से जूझ रहे उपभोक्ता अफसरों से अनगिनत बार सिरौली की लाइन से अलीगंज की लाइन हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। कस्बे के व्यापारी शोभित गुप्ता, भग्गू राम भारद्वाज, सोनू रस्तोगी आदि ने अपनी मांगों को रखा है। संवाद
दो सप्ताह से गांव में नहीं आई बिजली, बिजली घर पर हंगामा

आंवला। दो सप्ताह से गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और रविवार सुबह दर्जनों ग्रामीण मनपुरा बिजली केंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो सप्ताह से उनके गांव में बिजली नहीं आ रही है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की, लेकिन बिजली गांव तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने लाइन में आई खराबी को ठीक करने के नाम पर लाइन मैन पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। यहां पर ग्राम प्रधान मनोज पाठक, गिरधारी लाल, सुखपाल वर्मा, बाबू प्रधान, योगेश शर्मा, सूरजपाल शर्मा, गुड्डू, लल्लू राम आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाद में शाम को गांव में बिजली सप्लाई पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें