फरीदपुर। बिजली का पोल ठीक करने गए संविदा कर्मचारी लाइनमैन सोनू पाठक व उसके दो साथियों को दबंगों ने पीटा। अवैध असलाह दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के मोहल्ला परा निवासी सोनू पाठक फरीदपुर बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन का कार्य करते हैं। क्षेत्र के कलीनगला गांव में दो बिजली के पोल टूट गए, जिन्हें सही करने के लिए वह अपने दो साथियों के साथ गए। लाइनमैन एक पोल ठीक कर दूसरे पोल पर चढ़ कर लाइन सही कर रहे थे। पीड़ित लाइनमैन का आरोप है कि इनायतपुर गांव निवासी प्रताप, मुलायम, सचिन व गुड्डू लाठी-डंडे व अवैध असलाह लेकर पहुंच गए। उन्होंने गाली देने के साथ उनको और साथियों को पीटा। संवाद