चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी
तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जो सैंपल फेंके गए थे। उनकी कोई रिसीविंग नहीं है। सभी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर भेजे गए सैंपल की नियमानुसार रिसीविंग कराने को कहा जाएगा।
तीन सौ बेड अस्पताल में पूर्व में ओपीडी में ही फ्लू कॉर्नर बनाया गया था। अब इसे प्रशासनिक भवन के अंदर पीछे की ओर पैथोलॉजी लैब के पास स्थित कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जांच के लिए 100 से ज्यादा एंटीजन किट, स्वॉब उपलब्ध हैं। शासन से और किट के साथ आरटीपीसीआर जांच के लिए रीजेंट मांगे गए हैं, जो एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएंगे।
छह लोगों की हुई जांच
जिला अस्पताल में बने कोविड जांच केंद्र पर बृहस्पवितार को एंटीजन किट से छह लोगों की जांच हुई। रिपोर्ट निगेटिव रही। लैब टेक्नीशियन मोहित ने बताया कि केंद्र पर एंटीजन जांच कभी बंद नहीं हुई। अब आरटीपीसीआर जांच भी शुरू होगी। जांच संबंधी किट, रीजेंट उपलब्ध हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि जांच की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।