फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: मालकिन और मजदूर की हत्या

Sun, 10 Mar 2019 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महेवागंज में शनिवार की देर शाम खून से लथपथ मजदूर और मालकिन की लाश मिली। हत्या की आशंका है। सूचना पाकर रात 11 बजे एसपी पूनम ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


शहर से सटे महेवागंज कस्बे में रहने वाले राकेश गुप्ता ने घर में ही शिवगौरी आटा उद्योग के नाम से कारखाना खोल रखा है। कारखाने पर महेवागंज के ही रहने वाले सुलेमान का बेटा मोहम्मद आरिफ (18) काम करता था। आरिफ कारखाने से दुकानों पर आटा सप्लाई करने जाता था। 

बताया जाता है कि शनिवार को राकेश गुप्ता शाहजहांपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी रेनू गुप्ता कारखाने पर बैठी हुई थीं। रात करीब नौ बजे राकेश का ड्राइवर कल्लू कारखाने पर आया तो कारखाने का गेट अंदर से बंद था। उसने झांक कर अंदर देखा तो खून पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


यह देखकर कल्लू डर गया और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा कर लिया। लोगों की  सूचना पर महेवागंज पुलिस ने कारखाने का गेट खुलवाया। अंदर काफी खून पड़ा हुआ था। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर सीओ सिटी आरके वर्मा और शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने कारखाने की तलाशी ली तो राकेश के बेडरूम से आरिफ खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। आनन फानन में आरिफ को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। 

इधर मालकिन रेनू गुप्ता घर से गायब थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी रेनू का शव भी आटे के गोदाम से बोरियों के पीछे से बरामद हो गया। इसी बीच मालिक राकेश गुप्ता घर आ गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कारखाना में पहले खून से लथपथ मजदूर मिला, जिसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी दौरान पता चला कि मालकिन रेनू लापता है। तलाश करने पर रेनू का शव आटे की गोदाम से बोरियों के पीछे से बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम सहित क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। मौके से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।- पूनम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें