फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ लेने मत जाना....बहेड़ी के शिक्षक के गीत पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के एमजीएम इंटर कॉलेज में प्रार्थना स्थल पर गीत गा रहे शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। इसमें शिक्षक एक गीत के जरिये छात्रों को कांवड़ लेने न जाने का संदेश दे रहे हैं। इस गीत पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एतराज जताकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं कुछ लोग शिक्षक की बात का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमजीएम इंटर कॉलेज के अध्यापक रजनीश गंगवार का वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद पनपा है। कई लोग इसे धर्म विशेष की भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गीत के साथ तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं कि अध्यापक का काम छात्रों को ज्ञान देना है न कि उन्हें धर्म से भ्रमित करना। जब गुरु ही धर्म को भ्रमित करने का मार्ग बताएंगे तो छात्रों का क्या दोष होगा। कई लोगों ने अध्यापक की बयानबाजी पर सवाल उठाए हैं। लिखा है कि अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जबकि कई लोगों ने अध्यापक के बयान का समर्थन किया है।
इस मामले में शिक्षक ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरुक करने के लिए यह गीत गाया था, किसी धर्म के विरुद्ध कोई बात नहीं कही है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
वीडियो के बारे में जांच कराई गई। इसमें शिक्षक से भी स्पष्टीकरण लिया गया है। शिक्षक की मंशा खराब नहीं है, वीडियो पहले का है, किसी ने तूल देने के लिए जानबूझकर सावन के दिनों में इसे वायरल किया है। - डॉ. अजीत कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें