फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करें.. किसी की जिंदगी बचाएं

सार

अमर उजाला कार्यालय में एक अक्तूबर को जिला अस्पताल के सहयोग से लगेगा शिविर
 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। कोरोना जैसी महामारी के दौर में तमाम मरीजों के लिए रक्त की कमी पड़ रही है। रक्त के अभाव की वजह से किसी मरीज का इलाज न रुके, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय में जिला अस्पताल के सहयोग से शिविर लगाने जा रहा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर शहरवासी कई लोगों की जिंदगी बचाने का पुनीत दायित्व निभा सकते हैं।
विज्ञापन

कोई भी एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनने के साथ रक्त संचार भी तेज होता है। रक्तदान के तौर पर महादान करने का मौका सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय में सुबह दस बजे से रक्तदान कैंप शुरू होगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के जरिये तीन महीने के भीतर जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी लिया जा सकेगा।

ऐसे लोग कर सकते हैं रक्तदान

  • 18 से 65 साल का स्वस्थ व्यक्ति
  • 45 किलो से अधिक वजन वाले
  • जिनका हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी हो
  • गंभीर बीमारी न हो, ऑपरेशन नहीं हुआ हो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें