फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्यालय में बंद कुत्तों को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में बंद दो कुत्तों को रात में ही बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे विद्यालय बंद करते समय दो कुत्ते क्लासरूम में बैठे रह गए। शाम को अंधेरा होने पर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। विद्यालय के आसपास घरों के लोगों ने जाकर देखा तो दोनों कुत्ते उस रूम में बंद दिखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका रश्मि पाल को दी। प्रधानाध्यापिका ने पहले सुबह आने की बात कहीं। मामला बीएसए के संज्ञान में आने के बाद प्रधानाध्यापिका रात 12 बजे पहुंचकर कुत्तों को बाहर निकाला। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि विद्यालय में बंद हुआ कुत्ता परिसर में रहता है। किसी समय कमरे में आ गया होगा, जो भूलवश बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें