फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुत्तों ने छह बच्चों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने छह बच्चों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रजिया खान ने बताया कि वह चार वर्षीय पुत्र मदीन खां के साथ दवा लेने जा रही थीं। तभी पीछे से आए कुत्ते ने पुत्र के हाथ पर काट लिया। उसके बाद उसे लोगों ने हटाया। इसी तरह मोहल्ला जाटव पुरा निवासी मो. आरिफ अंसारी का पुत्र पांच वर्षीय मो हुसैन घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। तभी कुत्ते ने उसके कमर से नीचे काट लिया। कस्बे के बाजार मोहल्ला निवासी शिव लाल कश्यप के यहां उनके साढ़ू का दस वर्षीय पुत्र हर्ष को भी कुत्ते ने काट लिया।
सभी परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ में बच्चों का टीकाकरण कराया। बताते चले कि बीते दिन क्षेत्र के गांव जुआ जवाहरपुर निवासी दो बच्चियों को भी कुत्ते ने मुंह नोच कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के पास कुत्तों के बधियाकरण की सुविधा नहीं है। इस बीच एक पागल कुत्ते को पकड़कर बाहर छोड़वा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि छह बच्चों को एआरवी लगाया गया है। सभी की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें