फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर से लेकर देहात तक कुत्तों को आंतक, पांच दिन में पांच बच्चों को नोचकर किया घायल

Wed, 16 Apr 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में गर्मी के सीजन में आवारा कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक है। कुत्तों के हमलों से पांच दिन में पांच बच्चे घायल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर घूमते कुत्ते - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शहर से लेकर देहात तक कुत्तों व बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के भीतर ही कुत्तों ने शहर में अलग-अलग जगह रहने वाले पांच बच्चों को घायल कर दिया। बंदर ने एक महिला पर हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई तो कुछ का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


गर्मी का सीजन आते ही आवारा कुत्तों ने बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया है। कुत्ते घर के बाहर खेल रहे बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में ऐसे मरीजों को रखा गया है। तीन दिन पहले घर के बाहर बरात में जाने के लिए खड़े शीशगढ़ निवासी छह साल के अमन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे नोच कर दूर ले जाने लगे, बच्चे की आवाज सुन आसपास के दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को भगाया। 

यह भी पढ़ें- UP News: आतंकी इनामुल हक समेत 27 मांस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए यहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि पांच दिन पहले सात साल की भमोरा की सृष्टि को भी कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया था। वह टॉफी लेने पड़ोस की दुकान पर गई थी। इसी तरह नई बस्ती के रहने वाले अमन, बहेड़ी के अरविंद, बिथरी के रहने वाले आशुतोष को भी कुत्तों ने घायल कर दिया था। इलाज के बाद इन्हें अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

बंदरों ने महिला को किया घायल
कुत्तों के साथ ही बंदरों भी लोगों पर हमला कर रहे है। थाना कैंट की रहने वाली 35 साल की कमलेश छत पर कपड़े डालने गई थी। इसी दौरान दो बंदरों ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें महिला घायल हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। महिला का वहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें