फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: चूहे के बाद अब नवाबगंज में पिल्ले की मौत पर वकील नाराज, महिला लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

तहसील परिसर में एक ओर का भवन जर्जर हालत में है। अधिवक्ता अशर्फीलाल के मुताबिक 22 नवंबर को एक महिला लेखपाल कार लेकर तेजी से निकली थीं। इससे परिसर में घूमने वाले तीन पिल्ले उनकी कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक पिल्ले की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के नवाबगंज में चूहे की मौत का शोर अभी थमा नहीं है, इधर पिल्ले की कार से कुचलकर मौत का मामला सामने आ गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशर्फीलाल ने महिला लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को मोर्चा खोल दिया है। इंस्पेक्टर के ध्यान न देने पर सीओ से शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


तहसील परिसर में एक ओर का भवन जर्जर हालत में है। अधिवक्ता अशर्फीलाल के मुताबिक 22 नवंबर को एक महिला लेखपाल कार लेकर तेजी से निकली थीं। इससे परिसर में घूमने वाले तीन पिल्ले उनकी कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक पिल्ले की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। उन्होंने घायल पिल्लों का उपचार करने के साथ ही उसी दिन थाने जाकर लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी थी। बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने सीओ से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और शिकायत सौंपी। सीओ ने इस मामले में इंस्पेक्टर को जांच का निर्देश देते हुए अशर्फीलाल को आश्वासन देकर भेज दिया। अब इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह भी कह रहे हैं कि वह हकीकत पता कर कार्रवाई करेंगे।

अधिवक्ता अशर्फीलाल मेरे पास आए थे। उनकी शिकायत पर इंस्पेक्टर से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है, उसी के मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी। -चमन सिंह चावड़ा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें