फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में बेटे और बेटी को जहर देकर मार डाला, फिर बाप ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

Wed, 30 Nov 2022 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के दियोरिया कोतवाली के गांव रंभोजा में एक पिता ने पहले बेटी और बेटे को जहर देकर मार डाला। फिर उसके बाद खुद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव रंभोजा में रहने वाले बालक राम (45) का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। उसका पुत्र निहाल (11) और पुत्री शालिनी (15) का शव कमरे के अंदर ही संदिग्ध हालत में चारपाई पर मिले। दियोरियां कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी गांव पहुंचकर परिवार वालों से वार्ता कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, अभी घटना को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दियोरिया कोतवाली के गांव रंभोजा निवासी बालक राम की पत्नी राजेश्वरी देवी मायके गई थी। बड़ा पुत्र शिवम अपनी पत्नी के साथ गांव गझाड़ा स्थित रिश्तेदारी में गया था। बालक राम के अलावा उनकी बड़ी पुत्री शालिनी (15), पुत्र प्रभात (13), पुत्र निहाल (11) घर पर थे। जब सुबह प्रभात सोकर उठा, तो कमरे से पिता गायब थे। जबकि भाई और बहन को जगाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं उठे। 
विज्ञापन


पिता नजर नहीं आए, तो प्रभात ने अपने चाचा को बताया कि पिता गायब है और भाई-बहन सोकर नहीं उठ रहे। जबकि प्रभात के चाचा ने घर के अंदर जाकर देखा, तो बालक राम का शव बरामदे में फंदे पर लटका मिला। जबकि निहाल और शालिनी के शव कमरे के अंदर चारपाई पर थे। सूचना पर बालक राम की पत्नी और बड़ा पुत्र भी गांव पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन

अभी घटना को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने परिवार वालों को एक मकान के अंदर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मगर अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह को लेकर बच्चों के जहर देकर बालक राम द्वारा आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जांच में स्थित स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें