फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

Mon, 01 Jan 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना हाफिजगंज के औरंगाबाद गांव में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी मेवाराम खेती-किसानी करते हैं। रविवार की शाम तीन बजे वह खेत पर गए हुए थे। उनकी सात वर्षीय बेटी वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर सहित कई जगह जख्म हुए हैं। चीख-पुकार की आवाज पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया।
परिजन भी मकान से बाहर निकल आए। तुरंत ही वंशिका को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें