फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत की बाड़ में छोड़ा करंट, चार गोवंशीय पशुओं की मौत

Mon, 01 Jan 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। रामगंगा की कटरी में एक किसान ने खेत के चारों ओर लगी बाड़ में करंट छोड़ दिया। चपेट में आकर चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी किसान ने गड्ढा खोदवाकर शवों को दफन करा दिया। सीओ ने गांव पहुंचकर जांच की। खेत मालिक धनौरा निवासी रवि पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का खेत रामगंगा नदी के किनारे है। छुट्टा पशु खेत में न घुस पाएं इसके लिए उसने चारों ओर बाड़बंदी की है। बीते दिनों आरोपी ने बाड़ में करंट दौड़ा दिया। चपेट में आकर चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। जानकारी होने पर रवि पाठक ने गड्ढा खोदवाकर शव दफन करा दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच में घटना सही पाई गई। इसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। सीओ आंवला ने भी गांव पहुंचकर जांच की। शवों को बाहर निकालने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी बल्लिया सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर रवि पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें