फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक बताकर डॉक्टर के बेटे से 90 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फोन पर खुद को पुराना शिक्षक बताकर साइबर ठगों ने डॉक्टर के बेटे से 90 हजार रुपये ठग लिए। डॉक्टर पिता के साथ संयुक्त खाते से रकम उड़ाने के मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क शबाना हाइट्स निवासी डॉ. रंजन अग्रवाल और उनका बेटा नमन संयुक्त खाता संचालित करते हैं। डॉ. रंजन कृष्णलीला काॅम्पलेक्स में पैथोलॉजी लैब संचालित करते हैं, जबकि नमन प्राइवेट जॉब करते हैं। मई में नमन के नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नमन का पुराना शिक्षक बताया। उसने मजबूरी बताकर कुछ रुपये मांगे।
नमन ने विश्वास कर मदद करने का मन बनाया। दूसरी तरफ से भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही कई बार में संयुक्त खाते से 90 हजार रुपये कट गए। डॉ. रंजन ने उसी वक्त 1930 नंबर पर कॉल की और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। साइबर सेल ने उस वक्त कुछ रुपया फ्रीज भी कराया। अब तक मामले में जांच चल रही थी। अब बारादरी थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी

किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल फोन का नेट बंद रखें।

ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें