फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, इमरजेंसी में देखे गए गंभीर मरीज

Sun, 18 Aug 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित हुए डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। जिले के सभी निजी अस्पताल की ओपीडी बंद रही। हालांकि, इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को देखा। आईएमए ने मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ओपीडी बंद होने के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट भी समर्थन में उतरे। इससे अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि जांच के लिए भी मरीज भटकते नजर आए। जिला अस्पताल में मरीजों की कतार रही। इधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के पदाधिकारी और चिकित्सक आईएमए भवन से रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शाम को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपकर डाॅक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून लाने की भी मांग की।
अस्पताल घोषित किए जाएं सुरक्षा क्षेत्र
ज्ञापन में चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री से पूरे देश में सभी अस्पतालों को सुरक्षा क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई है। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ हिंसा और धमकी पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कैंट विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नबावगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. भारती सरन, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. विनोद भारद्वाज समेत अन्य शामिल रहे।

तीन सौ बेड अस्पताल में पहुंचे पांच सौ से ज्यादा मरीज
निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने की सूचना से सरकारी अस्पताल में मरीजों की कतार रही। 300 बेड अस्पताल में पांच सौ से ज्यादा मरीज इलाज को पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में चार सौ मरीज की ओपीडी होती है। डॉक्टर काली पट्टी बांधकर कक्ष में मरीजों का इलाज करते रहे।

जिला अस्पताल में मरीजों की लगी रही कतार
जिला अस्पताल में करीब 15 सौ नए मरीज इलाज को पहुंचे थे। जबकि पुराना पर्चा लेकर भी मरीजों के पहुंचने से कतार रही। दोपहर एक बजे के बाद भी पर्चे बनते रहे। दवा काउंटर, हड्डी रोग कक्ष, फिजीशियन, मरहम कक्ष में मरीजों की तादाद ज्यादा थी। वहीं, डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें