फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टर की लापरवाही, पूर्व सैनिक हुआ अपाहिज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। डॉक्टर की लापरवाही का खामियाजा एक पूर्व सैनिक को उठाना पड़ा है। उनका एक पैर बेकार हो गया है। इससे उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजपुर निवासी पूर्व सैनिक कुंवरपाल सिंह ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि पिछले साल 20 अक्तूबर को जब वह बाइक से अपने घर से पुरैना बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी मोहल्ला बजरिया स्थित एक धर्मकांटे के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए।
इसमें पैर की दाे अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद समीप के ही अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर से पैर में टांके लगवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि वे उनको यहीं पर उपचारित करके ठीक कर देंगे। कई दिन इलाज के बाद टांके खुल गए, तब पैर ने काम करना बंद कर दिया। बाद में उनका बरेली के सेना अस्पताल व निजी अस्पताल में कई महीने इलाज इलाज हुआ। इस दौरान पैर की सर्जरी भी की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें