इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिंह ने बताया कि सोमपाल ने दबाव बनाने के लिए यह हरकत की है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। सोमपाल पूर्व में जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। सोमपाल के पास डाक्टरी की कोई डिग्री नहीं है।
कहां खाया विषाक्त पदार्थ, इसकी हो रही जांच
सोमपाल ने विषैला पदार्थ कहां खाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ अनीता चौधरी ने बताया कि वह एसएसपी कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुन रही थीं। सोमपाल ने कार्यालय में विषैला पदार्थ नहीं खाया है। अगर खाया होता तो कोई रैपर आदि मिलता। वहीं, अस्पताल में सोमपाल ने कुछ लोगों को बताया कि उसने कार्यालय के गेट पर चूहे मारने वाली दवा खाई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है।
सीओ तृतीय अनीता चौधरी ने कहा कि सोमपाल पहले से ही विषैला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय आया था। एसएसपी कक्ष के बाहर उसकी तबीयत खराब हो गई। सिपाहियों ने कक्ष में आकर बताया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।