अगर आपको सर्दी से बचने के लिए कड़क चाय चाहिए या फिर वक्त पास करने के लिए कोई किताब और आपके पास कैश नहीं है तो घबराएं नहीं। क्योंकि कैशलेस व्यवस्था के तहत जंक्शन पर भी पेटीएम व्यवस्था शुरू हो गई है। आप कुछ भी खरीद कर पेटीएम से भुगतान कर सकते हैं।
नोटबंदी के बाद सबसे अधिक दिक्कत लोगों को सफर के दौरान हुई है। सफर में पैसे खुले न होने पर लोग खाने पीने तक की चीजों के लिए तरस जाते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन की कैंटीन आदि पर कैशलेस व्यवस्था शुरू करने पर जोर दिया गया। इस पर प्रतिष्ठान वालों ने भी इस व्यवस्था को लागू करने की कोशिश की और सफल हुए।
जंक्शन पर स्थित कैंटीन और इसी के पास स्थित बुक स्टॉल पर पेटीएम व्यवस्था शुरू हो गई है। कैंटीन वालों ने बताया कि दो दिन से वह जो भी पेटीएम से भुगतान करना चाह रहा है, उससे लिया जा रहा है।