फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानते नहीं हो, मैं सपा नेता का बेटा हूं!

Sun, 07 Feb 2016 01:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्ता की हनक से नगर निगम की टीम को शनिवार को फिर दो-चार होना पड़ा। पीलीभीत बाईपास पर अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने पहुंची टीम के साथ सपा नेता के बेटे ने जमकर बदसलूकी की और धमकाया। सपा प्रदेश सचिव डॉ. जाहिद खां के बेटे ने वहां लगी अपने पिता की होर्डिंग हटाने पर एक कर्मचारी का जबड़ा पकड़ लिया और बोला, जानते नहीं हो...मैं सपा नेता का बेटा हूं। नगर निगम की टीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बरेली आगमन को ध्यान में रखते हुए पीलीभीत-बाईपास से अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने पहुंची थी। विवाद की बात पता चलने पर सपा नेता ने अपने घर से बाहर आकर मामला सुलझाया। बाद में सहायक नगर आयुक्त ने सपा नेता का होर्डिंग उखड़वाकर जब्त करा लिया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बाईपास पर गैस एजेंसी के निकट डॉ. जाहिद खां का होर्डिंग हटा रही थी। इसी दौरान उनका बेटा मौके पर आकर होर्डिंग हटाने का विरोध करने लगा। उसकी कर्मचारी से बहस होने लगी। सपा नेता के बेटे ने कर्मचारी का जबड़ा पकड़ लिया। इस पर अन्य कर्मचारी भी आ गए। डॉ. जाहिद खां भी अपने घर से बाहर आकर बीच-बचाव कराने लगे। सहायक नगर आयुक्त विकास सेन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सपा नेता का होर्डिंग उखड़वाकर जब्त करा लिया। आसपास के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद नगर निगम टीम ने अभियान भी बंद कर दिया। अभियान में 78 छोटे पोल-बोर्ड, तीन बैनर और चार होर्डिंग हटाए गए। होर्डिंग लगाने वाले दुकानदारों से 53 सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। 

इन दुकानदारों के हटाए गए अवैध होर्डिंग
एसपीएस कोचिंग सेंटर    --- 56 छोटे बोर्ड
सुनील यादव (नेता आप)--- चार छोटे बोर्ड
 एमबीबीएस कोचिंग       --  14 छोटे बोर्ड
      बैनर                 ---    चार
 एसएससी बैंक         ---- दो छोटे बोर्ड
अमित टी स्टॉल बोर्ड  ---       एक
खुसरो मेल            ---    दो छोटे बोर्ड
किड्स पब्लिक स्कूल ---  चार छोटे बोर्ड
मलिक कार एसी स्टैंड बोर्ड - एक
मौर्या लॉन एंड बैंकट हाल -- एक बोर्ड
वाहन प्रदूषण केंद्र          -- एक बोर्ड
मुगलई रेस्टोरेंट          -- एक बोर्ड
गुप्ता कार बाजार      -- एक बोर्ड
चंद्रलोक हास्पिटल  -- दो अवैध होर्डिंग
रोहिला इंटरनेशनल  -- दो अवैध होर्डिंग


होर्डिंग उखाड़ने पर सपा नेता के बेटे से टीम के कर्मचारियों का विवाद हो गया था। मैं जब तक पहुंचा, तब तक मामला शांत हो गया। जिस होर्डिंग पर विवाद था, उसे उखाड़कर जब्त कर लिया गया। - विकास सेन, सहायक नगर आयुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम होर्डिंग हटा रही थी इसी दौरान लोगों ने विवाद कर दिया। मेरा बेटा तो मामले को शांत करने गया था। अब विवाद निपट गया है।
डॉ. जाहिद खां, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें