फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दुश्मनों से न रखें कोई रिश्ता : तौसीफ मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत की बुजुर्ग शख्सियत अल्लामा तौसीफ मियां ने कहा कि मरकज हमेशा से हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ रहा है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डालने वालों से कोई रिश्ता न रखें। किसी भी धर्म के मानने वाले को बेकसूर मारना या किसी पर जुल्म करना मानवता के खिलाफ है। साथ ही, यह उस धर्म के भी खिलाफ है, जिसकी आड़ लेकर यह खून-खराबा किया जा रहा है। मरकज ने हमेशा इस तरह के धार्मिक उन्माद, आतंकवाद और कट्टरता का विरोध किया है। आला हजरत सहित खानदान के बुजुर्गों के फतवे और धार्मिक पुस्तकें भी कट्टरता के विरोध से भरी पड़ीं हैं। मरकज कभी ऐसे लोगों की हिमायत नही करता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें